संग्रामपुर: चूल्हा जलाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; पुलिस और अग्निशमन टीम ने पाया काबू
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनिया गांव में शुक्रवार की सुबह गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखे सामान जलकर राख हो गए। अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी फेकू पासवान के घर में खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर से रि