नानपारा: मनिहारन गांव में एक घर के अंदर निकला कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनिहारान गांव में रविवार को शाम 6 बजे कोबरा सांप दिखाई दिया। गांव निवासी हरीश सिंह के घर विशालकाय कोबरा निकलने से अफरा तफरी मच गई। कोबरा बच्चों के खेलने वाले बैडमिंटन जाल में फंस गया था। हरीश ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वन दरोगा देव कुमार के साथ वन कर्मियों की टीम को मौके भेजा गया है।