नानपारा: नानपारा के शिवाला बाग मंदिर में दीपावली के अवसर पर नशामुक्ति के तहत लिया गया संकल्प, एसडीएम रहे मौजूद
शिवाला बाग में एसडीएम की मौजूदगी में नशा उन्मूलन पर्यावरण चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में दीप प्रज्वलन कर नशा मुक्त पर्यावरण युक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। शिवाला बाग शिव मंदिर की ओर से आयोजित नशा मुक्ति को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी नानपारा अश्वनी पांडे ने कहा स्वास्थ्य घर परिवार एवं समाज के लिए नशा मुक्त होना जरूरी है।