नानपारा: चंदेला कला गांव में भैया दूज पर बहनों ने निर्जला व्रत रखकर भाई की लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा-अर्चना की
रविवार को 11 बजे कोतवाली नानपारा के चंदेला कला में भैया दूज पर्व पर बहनों ने निर्जला व्रत रखकर भाई की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान बहनों ने चूरा, लाई व मिठाइयों को खिलाकर माथे पर रोली लगाकर भाई के दीर्घायु होने की कामना की। भाई भी बहन की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते रहे।