नानपारा: नानपारा का प्रभारी निरीक्षक ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम के साथ किया फ्लैग मार्च, दी चेतावनी
कोतवाली नानपारा क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने को लेकर रविवार को प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार को मनाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने फ्लैग मार्च के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व नानपारा के प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया।