नानपारा: लक्षण पुर मटेही गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से की पिटाई, पुलिस को दी तहरीर
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मटेही गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। इस जमीनी विवाद को लेकर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। रविवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।