अलवर: पति की मौत के 3 महीने बाद जेठ ने चाकू से किया जानलेवा हमला, हिरासत में
Alwar, Alwar | Jun 25, 2026 अलवर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना दिल्ली दरवाजा स्थित लालदास मंदिर के पास की है। हमले में महिला के चेहरे, गर्दन, हाथ और पेट पर गंभीर चोटें आईं। चीख सुन पहुंचे पड़ोसियों ने खून से लथपथ महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।