जखनिया: कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय यादव का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान वाराणसी और गाजीपुर जनपद से बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।