जमुई: डोमाचक गांव में भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों को पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Oct 3, 2024 डोमाचक गांव में गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया।सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।