जमुई: गांधी जयंती के अवसर पर जमुई जिले के सभी 152 ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई ग्राम सभा
Jamui, Jamui | Oct 2, 2024 2 अक्टूबर बुधवार को दिन के 11:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार एवं जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर जमुई जिला के सभी 152 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के 750 ग्राम पंचायतों में से जमुई जिला के 5 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है।