जमुई: सतगामा के पास बदमाशों ने मासूम बच्ची सहित तीन लोगों को घायल किया, 15 हजार रुपये भी छीने
Jamui, Jamui | Oct 3, 2024 सतगामा के पास बुधवार की देर 11:30 बजे आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने बाइक सवार मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की पिटाई कर दी और 15 हज़ार रुपया छीन कर फरार हो गया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।