जमुई: कमलू गांव में भूमि विवाद के रंजिश में चार लोगों को किया घायल, सभी घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Oct 3, 2024 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलू गांव में गुरुवार को दिन के 11:00 भूमि विवाद के रंजिश में दबंग पड़ोसियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।