Follow... हिंडौली विधायक अशोक चांदना ने कहा चौकीदार के रहते चोरियां होने लगे तो बताओ चौकीदार को नौकरी से निकलना चाहिए या नहीं।
राहुल गांधी तड़पा तड़पा कर भगाएंगे-अशोक चांदना
चौकीदार के रहते हुए पेपर चोरी हो गए, चंदा चोरी हुआ, चौकीदार के रहते वोट चोरी हुआ इतने बड़े डकैतों के सरदार को पद से हटना चाहिए या नहीं।
राहुल गांधी जी एक-एक कर तड़पा तड़पा कर भगाएंगे। पहले अमित शाह जी का नंबर है।
नीट का पेपर लीक हुआ। देश के 21 नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने प्राण त्याग दिए। आज उन बच्चों के माता-पिता के हाल जाकर आप पूछिए। उनका जीने तक का मन नहीं करता है।
अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ होता तो शायद अनेकों परिवारों को उसे पीड़ा के साथ में अपनी जिंदगी को जीना पड़ता। जिस पीड़ा के साथ में आज वह 21 बच्चों के माता-पिता जी रहे हैं।
Sangod, Kota | Aug 2, 2026