गोपालगंज: गोपालगंज कोर्ट परिसर में महिला से मारपीट, बाल पकड़कर घसीटा, आरोपी ने खुद को वकील बताया
गोपालगंज कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक कथित अधिवक्ता ने एक महिला के साथ उसका बाल पकड़ कर घसीटा और उसकी पिटाई कर दी। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी वही पीड़िता ने नगर थाना में कथित अधिवक्ता के खिलाफ लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसकी जानकारी शनिवार को दोपहर 2 : 20 बजे दी गई।