गोपालगंज: गोपालगंज में सरस्वती पूजा व प्रतिमा विसर्जन करने वालों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी: सदर एसडीपीओ प्रांजल
गोपालगंज शहर के अलावा अन्य थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन को शांति पूर्ण तरीके से किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल ने शनिवार की देर शाम करीब सात बजकर तीस मिनट पर दी।