सूरजगढ़: नंदपुर बिंदटोली से सूरजगढ़ा पुलिस ने स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
SI मोहम्मद आलम के नेतृत्व में सूरजगढ़ा पुलिस ने नंदपुर बिंददोली गांव में छापेमारी कर एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है. सोमवार पूर्वाह्न 8:30 बजे सूरजगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस ने नंदपुर बिंदटोली गांव से इसी गांव के रहने वाले गुदरी बिंद के पुत्र देवन बिंद को गिरफ्तार किया है. मेदनीचौकी थाना कांड संख्या 29/12 मामले में वारंट जारी है.