टीकमगढ़: मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष टीकमगढ़ पहुंचे, पूर्व विधायक ने गणेश प्रतिमा भेंट की, 7 जगह हुआ स्वागत
टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड समिति के अध्यक्ष महेश केवट शनिवार को टीकमगढ़ पहुंचे अध्यक्ष घोषित होने के बाद उनका पहला आगमन था, टीकमगढ़ पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले शिव धाम कुंडेश्वर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की इसके बाद शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।