हसपुरा तहसील के पीरू गांव में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद की ओर से बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने बाल विवाह पर रोक लगाने का शपथ लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया गोपाल सिंह ने किया। पैनल अधिवक्ता राम दुलार मिश्रा ने कहा बाल विवाह एक अभिशाप है।