बेगूसराय: पुलिस लाइन में SP की अध्य्क्षता में अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन, दिए कई निर्देश
पुलिस लाइन में एसपी मनीष की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. अपराध गोष्ठी के दौरान विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से उनके क्षेत्र में गंभीर मामलों का अवलोकन किया गया.