शाहबाद के गांव कनीपला से धीरपुर और रावल खेड़ी तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सड़क निर्माण के लिए जनवरी में सड़क को उखाड़ दिया गया था लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने-जाने के लिए यह एकमात्र प्रमुख रास्ता है ऐसे में सड़क की खस्ता हालत के कारण रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है