लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम और स्प्लेंडर बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा रात करीब नौ बजे हुआ, जब मोहनलालगंज से निगोहां की ओर जा रही डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल वाहन के अगले हिस्से में फंस गई।