कोरांव: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कोरांव में अभिनंदन समारोह आयोजित, विधायक ने कहा- मौर्य वंश के सम्मान की बात
बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी का बुधवार को कोरांव में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामअवध कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ। समारोह में कोरांव विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर काम करती है।