राजपुर प्रखंड के बन्नी पंचायत के कटरिया गांव में मंगलवार को 2:00 बजे अपराह्न में कृषि विभाग आत्मा के तरफ से किसानों को खेती करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। एटीएम योगेश मिश्र ने किसानों को खेती से पूर्व होने वाली जानकारी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अगर मिट्टी स्वस्थ रहेगी तो फसल भी बंपर होगी।