#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जनपद रामपुर में लगातार चलाये जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस, रामपुर द्वारा एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो कार को रोककर जांच की गई, जिस पर "विधायक" का स्टिकर लगा हुआ पाया गया।वाहन चालक द्वारा वाहन पर अनाधिकृत रूप से विधायक स्टिकर लगाए जाने एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर यातायात पुलिस #RampurPolice द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर थाना भोट परिसर में खड़ा कराया गया।
#RampurPolice आमजन से अपील करती है कि वाहनों पर किसी भी प्रकार के अनाधिकृत पदनाम, प्रतीक चिन्ह अथवा स्टिकर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
#UPPolice
34 views | Rampur, Uttar Pradesh | Jun 20, 2026