#एसपी_रामपुर के निर्देशन में थाना सिविल लाइन, अजीमनगर, भोट, सैफनी तथा खजुरिया परिसर में आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत ताजियादारों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित ताजियादारों से मोहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले ताजियों, जुलूस मार्गों एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#UPPolice
#RampurPolice
Rampur, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026