कटंगी: अगासी में नींद की झपकी लगने से पलटा ट्रक, कोई जनहानि नहीं
कटंगी से वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम अगासी में एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया। गनीमत की बात यह है कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। घटना 08 और 09 सितंबर की मध्य रात्रि करीब 2 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। हालांकि शाम 04 बजे तक इस हादसे की थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 02 बजे एक ट्रक बौद्ध व