बांसजोर: सिहरजोर सुरीनटोली में गौवंशीय मांस बिक्री की सूचना पर छापेमारी, दो गिरफ्तार
बांसजोर ओपी क्षेत्र के सिहरजोर सुरीन टोली में गौवंशीय पशु के अवैध वध और मांस बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दाउद कन्डुलना (45) और संदीप टेटे (35) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से करीब 17 किलो संदिग्ध गौवंशीय मांस, करीब 10 किलो चमड़ा, मांस काटने के चाकू, टांगी, तराजू और