चंदेरी: जल जन सेवा यात्रा का जिले की सीमा पर हुआ स्वागत
चंदेरी सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़नगर से वाराणसी तक निकली जल जन सेवा यात्रा शनिवार शाम 5 बजे उत्तर प्रदेश की सीमा पार कर मध्यप्रदेश के चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। राजघाट पुलिस चौकी के पास मप्र-उप्र सीमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।