चकाई: बटिया घाटी में पुलिस को चकमा देकर भाग रही शराब लदी इनोवा पलटी, 124 लीटर विदेशी शराब की गई जब्त
Chakai, Jamui | Sep 2, 2026 चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बटिया घाटी स्थित पटना मोड़ के समीप बुधवार एक बजे को पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में विदेशी शराब की खेप ले जा रही काले रंग की एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए और दर्जनों बोतलें मौके पर ही टूटकर नष्ट हो गईं। वहीं वाहन चालक और धंधेबाज बारिश और घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में स