बिसौली: दबतौरा गांव में जर्जर बिजली तारों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Bisauli, Budaun | Apr 13, 2026 बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव दबतोरा में जर्जर बिजली तारों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने सोमवार को 1 बजे करीब एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपकर गांव में लगे पुराने और जर्जर बिजली तारों को तत्काल बदलने की मांग की।