लखीमपुर: स्कूल जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के रमुआपुरवा शक्ति गांव के पास स्कूल जा रहे एक छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीते दिवस लवकुश कुमार पुत्र रामू निवासी रमुआपुरवा शक्ति साइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।