बेगूसराय: व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू की
व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में आज गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल कर दिया है. इस संबंध में कर्मियों का कहना है कि सभी संवर्ग के वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर किया जाए. सभी तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के पदोन्नति की जाए. शत-प्रतिशत अनुकंपा पर बहाली हो, विशेष न्यायिक कैडर लागू किया जाय.