बेगूसराय: विष्णुपुर में नशा मुक्ति के लिए साइकिल रैली का आयोजन, मेयर ने दिखाई हरी झंडी
विष्णुपुर से नशामुक्ति को लेकर साइकिल रैली कार्यक्रम गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गई. जहां दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. रैली को मेयर पिंकी देवी ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान बेगूसराय आ रहे हैं.