बेगूसराय: प्रगति यात्रा के दौरान 18 जनवरी को कारगिल भवन में मुख्यमंत्री करेंगे बैठक, तैयारी अंतिम चरण में
18 जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बेगूसराय आएंगे. इस दौरान कारगिल भवन में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे. इसको लेकर गुरुवार की दोपहर 01:00 बजे समाहरणालय परिसर एवं आसपास में तैयारी की जा रही है. समाहरणालय परिसर की दीवारों पर पेंटिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. जबकि कारगिल भवन को व्यवस्थित करने का काम भी अंतिम चरण में है.