गोवर्धन: जानलेवा हमले के बदमाशों से पुलिस का आधी रात को हुआ एनकाउंटर, घेराबंदी देख बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग
बरसाना थाना क्षेत्र आज गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बरसाना पुलिस और एसओजी की टीम को सूचना मिली थी कि जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के वांछित अपराधी जीतू और राजवीर भरना खुर्द माइनर के पास छिपे हैं।पुलिस टीम ने जैसे ही इन्हें रुकने का इशारा किया, आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।