जलेसर: बेरनी गांव में चोरों ने शराब ठेके का ताला काटकर 62 पेटी शराब और 92,500 रुपये नकद चुराए, DVR-एलसीडी भी ले गए
Jalesar, Etah | Nov 3, 2026 जलेसर कोतवाली क्षेत्र के बेरनी गांव में चोरों ने शराब ठेके को निशाना बनाकर 62 पेटी शराब और 92,500 रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर ठेके में लगे CCTV कैमरों की DVR और LCD भी उखाड़कर ले गए। सुबह ठेका खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। ठेके के अनुज्ञप्तिधारी गौरव पुत्र विद्याराम निवासी जमो खेरिया ने सोमवार दोपहर दो बजे पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू