नानौता के गंगोह मार्ग स्थित एक बिजली की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने दुकानदार को सामान दिखाने में उलझाकर काउंटर पर रखा मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।