बालूमाथ: ओकिया गांव में श्री शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई
बालूमाथ प्रखंड के भगेया पंचायत अंतर्गत ओकीया गांव में आज शनिवार को श्री शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।इस कलश शोभायात्रा में आसपास क्षेत्र के हजारों की संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्री राम जय हनुमान आदि गगनभेदी नारे लगएl