तोशाम: गांव लाड़ियावाली से हीरोइन के साथ आरोपित गिरफ्तार,पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tosham, Bhiwani | Jul 28, 2024 तोशाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लाड़ियावाली से एक युवक को नशीले पदार्थ हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडियावाली के पास बनी नहर के पुल पर एक युवक नशीला पदार्थ लिए हुए खड़ा है और किसी खरीददार का इंतजार कर रहा है। पुलिस बताए हुए स्थान पर पहुंची तो वहां एक लड़का खड़ा हुआ था। जिसको शक होने पुलिस ने काबू कर लिया।