तोशाम: अपणी राजधानी-आपणा हाईकोर्ट आंदोलन के तहत कैरू में जनसभा को संबोधित किया
Tosham, Bhiwani | Jul 21, 2024 अपणी राजधानी-आपणा हाईकोर्ट आंदोलन अब गति पकड़ता जा रहा है, जिसके तहत अध्यक्षा बिमला चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों को इस आंदोलन से जुडऩे का आह्वान किया कि जा रहा है, ताकि हरियाणावासियों को उनका हक दिलाया जा सकें। इसी कड़ी में अपणी राजधानी-आपणा हाईकोर्ट आंदोलन के तहत रविवार को गांव कैरू के माता चौक में जनसभा का आयोजन किया गया।