तोशाम: तोशाम में गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट ने हरियाणा की अलग राजधानी और अपना हाईकोर्ट की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Tosham, Bhiwani | Jul 18, 2024 हरियाणा की अलग राजधानी और अपना हाईकोर्ट की मांग रोजाना मजबूत होती जा रही है। जिसको लेकर प्रदेश सरकार के नाम मांगपत्र भी सौंपे जा रहे है। इसी कड़ी में वीरवार को गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा के नेतृत्व में अनेक लोगां ने कस्बा तोशाम के एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।