पीपलदा: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर SDM नीता वसीटा ने कृषि उपज मंडी मैदान में किया ध्वजारोहण
Pipalda, Kota | Aug 15, 2024 इटावा उपखंड मुख्यालय पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर SDM नीता वसीटा ने ध्वजारोहण कर 56 उपखंड क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित समारोह में अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी ने की व विशिष्ट अतिथि DSP शिवम जोशी ने की। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छत्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।