पीपलदा: इटावा में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर सर्व हिन्दू समाज ने किया प्रदर्शन राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Aug 14, 2024 बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ इटावा क़स्बे में सर्व हिन्दू समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी सँख्या में सर्व हिंदू समाज के लोगो ने पूरे बाजार में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर, प्रधान रिंकू मीना मौजूद रहे।