रीवा में कोटेदार के मानदेय भुगतान पर फंसा बड़ा पेंच: कोषालय की दो टूक- या तो दें विक्रेताओं के व्यक्तिगत खाते या लाएं आयुक्त का नया आदेश, 37 माह से अटके एरियर पर गरमाई राजनीति
रीवा:जिले में सहकारिता विभाग के अंतर्गत कार्यरत कोटेदारों के 37 महीनों के बकाए मानदेय और एरियर का भुगतान तकनीकी पेंच और प्रशासनिक सुस्ती के चलते पूरी तरह उलझ गया है। इस बीच कोषालय रीवा द्वारा एक बड़ा और अहम तकनीकी खुलासा सामने आया है, जिसने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।