खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने सफीपुर गांव से 121 लीटर विदेशी शराब बरामद की, तस्कर फरार
खुसरूपुर पुलिस ने सफीपुर गांव में छापेमारी कर 121 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से शराब तस्कर भागने में सफल रहा है। शराब तस्कर सफीपुर गांव निवासी महगु राय हैं।खुसरूपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि महगु राय को नामजद करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।सभी शराब विभिन्न ब्रांड के टेट्रा पैक में है।