जोशियाड़ा: वायु सेना के MI-17 और चिनूक ने आपदा ग्रस्त धराली और हर्षिल से 53 लोगों को चिन्यालीसौड़ पहुंचाया
आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और हर्षिल में हवाई मार्ग से रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार शाम 4 बजे तक वायु सेना के MI-17 व चिनूक ने 53 लोगो को चिन्यालीसौड़ एयरबेस पहुंचायां। जहाँ से जिला प्रशासन ने सभी लोगो को उनके गंतव्य को भेजा। वही धारली आपदा के बाद गंगोत्री हाईवे डबरानी से आगे वाहनों के लिए नहीं खुल सका है।