जोशियाड़ा: जनपद उत्तरकाशी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर अंशिका जगूडी ने हासिल की जीत
जनपद उत्तरकाशी में आज गुरुवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। जनपद में जिला उपाध्यक्ष पद पर फोल्ड धनारी जिला पंचायत सीट से सदस्य जिला पंचायत अंशिका जगूडी ने जीत हासिल की। अंशिका जगूडी को 19 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन मिला जबकि भाजपा अधिकृत प्रत्याशी दीपेंद्र कोहली को 9 सदस्यों का समर्थन मिला।