जोशियाड़ा: धराली हर्षिल क्षेत्र के प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही दैनिक उपयोग की सभी जरूरी वस्तुएं
आपदा प्रभावित ऐसे लोग जो जिला मुख्यालय सहित मातली, बड़ेथी, ज्ञानसु, नेताला, गणेशपुर और भेला टिपरी आदि गांवों में प्रवास कर रहे हैं , प्रशासन द्वारा उन सभी के संबंधित पीड़ित परिवारों तक उनके घर–घर जाकर खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक कुल 171 किटों को प्रभावितों तक वितरित किया जा चुका है।