जोशियाड़ा: गंगोत्री हाईवे 9 दिन बाद भी डबरानी के पास वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल सका, लोग जोखिम के साथ कर रहे आवाजाही
धराली आपदा के 9 दिन बाद भी गंगोत्री हाईवे डबरानी से आगे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। बीआरओ ने नेताला, भटवाड़ी, पापड़ गाड व गंगनानी के पास वैली ब्रिज तैयार कर वाहनों की आवाजाही शुरू तो कर दी । लेकिन डबरानी के पास गंगोत्री हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्से को बनना बीआरओ के लिए चुनौती बन गया है।