जोशियाड़ा: जोशियाडा के पास मोटर पुल के निकट सड़क मार्ग अवरुद्ध, सड़क पर फैला कूड़े का ढेर
उत्तरकाशी-लंबगांव मार्ग जोशियाड़ा मोटरपुल के समीप देर रात से बाधित है। उक्त स्थान पर आज देर रात तांबाखानी सुरंग के बाहर से ढेरलगा कूड़ा पहाड़ी से हुए भूस्खलन के साथ नीचे जा गिरा, जिस कारण लंबगांव मोटर मार्ग बाधित हो गया है, लोगों को कूड़े की गंदगी और आने जाने मे दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है।